- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है? जाने :-
गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है 26 जनवरी का दिन ही क्यों चुना गया
भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 में भारत के संविधान को स्वीकार किया था। जबकि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूरे देश में लागू हुआ था। इसी उपलक्ष में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 26 जनवरी 1929 को अंग्रेजों की गुलामी के विरुद्ध कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का नारा दिया था।
गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में क्या अंतर है?
गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भारत गणतंत्र देश देश बना था। गणतंत्र दिवस के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। जबकि स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत को अंग्रेजी की लंबी गुलामी से आजादी मिली थी। इसलिए हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
इस साल हम कौन सा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं
भारत ने पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 में मनाया था। इस हिसाब से 2020 में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।
क्या गणतंत्र दिवस के दिन सार्वजनिक छुट्टी होती है
इसका जवाब ‘हां’ है इस दिन भारत में सभी सरकारी और निजी संस्थान बंद होते हैं। इस दिन भारत में सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है।
गणतंत्र दिवस की टिकट कहां से मिलती है|
2020 में गणतंत्र दिवस परेड की टिकट आप सेना भवन, नॉर्थ ब्लॉक, लाल किला, पार्लियामेंट हाउस, जंतर-मंतर, शास्त्री भवन आदि से प्राप्त कर सकते हैं।का गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है इस दिन देशभर में सरकारी छुट्टी घोषित होती है। कई लोगों के मन में इससे जुड़े कई सवाल आते होंगे जैसे गणतंत्र दिवस क्या है ये क्यों मनाया जाता है, गणतंत्र दिवस को कैसे मनाया जाता है आदि। यहां हम आपको भारत के गणतंत्र दिवस से जुड़े इन्हीं सवालों के जवाब दे रहे हैं।
- भारत 2020 में अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज हम यहां आपको गणतंत्र दिवस से जुड़े बेहद अहम और बेसिक सवालों की जानकारी दे रहे हैं जो अधिकतर लोग इंटरनेट पर खंगालते हैं